{"_id":"6a57c54f34dcbb285a0b2ec1","slug":"video-brutal-attack-on-youth-arrested-accused-says-i-dont-care-if-im-hanged-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवक पर बेरहमी से हमला: गिरफ्तार आरोपी बोला- मुझे फांसी हो जाए, कोई दुख नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर बेरहमी से हमला: गिरफ्तार आरोपी बोला- मुझे फांसी हो जाए, कोई दुख नहीं
रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ काटने और शरीर पर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहा है कि इस घटना में उसे चाहे फांसी हो जाए कोई दुख नहीं है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने भाजयुमो के पूर्व नगर मीडिया प्रभारी शिवप्रताप सिंह, रोहित बेड़िया, छुट्टू बेड़िया समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया। पुलिस हिरासत में आरोपी रोहित का 51 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
वीडियो में आरोपी घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी सिटी रविकांत गोंड के सामने बिना किसी झिझक के खड़ा दिखाई दे रहा है। इस दौरान घटनास्थल पर पड़े जूते के विषय में भी पुलिस पूछताछ कर रही है जिसमें वह जूते को स्वयं का होना स्वीकार करता दिखाई दे रहा है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।