बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari – Memorandum submitted to the CTM at the DC office; announcement of a Mahapanchayat in Delhi on July 21.

रेवाड़ी- डीसी कार्यालय पहुंचकर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन, 21 जुलाई को दिल्ली में महापंचायत की घोषणा

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2026 05:07 PM IST
Rewari – Memorandum submitted to the CTM at the DC office; announcement of a Mahapanchayat in Delhi on July 21.
संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के बैनर तले बुधवार को भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में शहर में बाइक मार्च निकाला गया। किसान भवन से शुरू हुआ मोटरसाइकिलों का काफिला अग्रसेन चौक, बड़ा तालाब और बावल चौक से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचा। यहां किसानों ने सीटीएम जितेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से प्रस्तावित ट्रेड डील को रद्द करने की मांग की। यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसान, मजदूर और डेयरी पालकों के हितों के खिलाफ है। उनका आरोप है कि यदि यह समझौता लागू होता है तो विदेशों से आने वाले कृषि उत्पाद और डेयरी उत्पाद घरेलू किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन इस समझौते का लगातार विरोध करेगी और इसे वापस कराने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। समय सिंह ने कहा कि जिस तरह संयुक्त किसान आंदोलन के दौरान तीन कृषि कानूनों को वापस कराया गया था, उसी तरह इस ट्रेड डील को भी वापस करवाने के लिए किसान एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशों से आने वाले कृषि उत्पादों पर कर नहीं होगा, जबकि भारत से निर्यात होने वाले उत्पादों पर कर लागू रहेगा, जिससे देश के किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर न तो सत्तारूढ़ दल के नेता खुलकर बोल रहे हैं और न ही विपक्ष अपनी स्पष्ट राय रख रहा है। किसानों की मांगों को लेकर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए। यूनियन पदाधिकारियों ने घोषणा की कि 21 जुलाई को दिल्ली स्थित किसान घाट पर बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी और देशभर से किसान इसमें शामिल होंगे। सीटीएम जितेंद्र प्रसाद ने किसानों से ज्ञापन प्राप्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और सुझावों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर ओपी लोहाणा, लोकेश बावल, मुन्नी बूढ़पुर, मोनिका, मास्टर कमल, रोशनलाल दरोगा, वेद सुल्तानिया, अशोक नंबरदार, राजकुमार, कृष्ण कुमार सैनी, मनीषा यादव, सुमन राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान और यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: देसी घी खरीदने से पहले पढ़ लें यह खबर, पूजा वाले और खाने वाले घी की कीमतों में क्यों है इतना फर्क?

15 Jul 2026

MP: रायसेन में खौफनाक वारदात! मिट्टी के नीचे दबा मिला लापता युवक का शव; देखें वीडियो

15 Jul 2026

कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : विनोद

15 Jul 2026

शिक्षा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का प्रभावी माध्यम

15 Jul 2026

बारिश में बच्चों की सेहत का रखें विशेष ध्यान: डॉ. जय कुमार

15 Jul 2026
विज्ञापन

Budaun: नाधा चौकी पर बवाल... पथराव-आगजनी, पुलिस ने भांजी लाठियां

15 Jul 2026

लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास धंसी सड़क

15 Jul 2026
विज्ञापन

Hamirpur News: अमरूद के पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

भिवानी में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने वैदिक हवन में डाली आहुति

15 Jul 2026

आईआईटी कानपुर के 59वें दीक्षांत समारोह में बिखरी प्रतिभा, मेधावियों को डिग्रियां और मेडल देकर किया सम्मानित

15 Jul 2026

VIDEO: शाहजहांपुर के खुटार में पेड़ से टकराया ट्रक, चालक की मौत

15 Jul 2026

गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में नई मशीन, अब मिनटों में मिलेगी रिपोर्ट

15 Jul 2026

रायबरेली में पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार; सिपाही समेत तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

15 Jul 2026

अयोध्या में बारिश के बाद भक्ति पथ पर जलभराव

15 Jul 2026

कानपुर में छात्रा की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी आखिरी बात

15 Jul 2026

मौसम की बेरुखी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है

15 Jul 2026

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

15 Jul 2026

गंडक नदी पार करते समय डूबकर हुआ लापता

15 Jul 2026

सेफ्टी टैंक कर्मियों को किया गया सम्मानित

15 Jul 2026

बिस्कोहर पीएचसी को मिली नई एंबुलेंस

15 Jul 2026

Video: ऊना के जोल क्षेत्र में मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का कहर, किसान महंगे उपचार से परेशान

15 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर निकली पुलिस, होगी गहन पूछताछ

15 Jul 2026

Udaipur News: भजनलाल सरकार पर बरसे पायलट, बोले- अफसर चला रहे सरकार, जनप्रतिनिधियों की नहीं हो रही सुनवाई

15 Jul 2026

जगदलपुर: तीरथगढ़ वाटरफॉल पर सैलानियों से गाली-गलौज और मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

15 Jul 2026

बुलंदशहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो गुटों में दो लोगों की हत्या

15 Jul 2026

कानपुर में एक ही परिवार के छह सदस्यों की चार साल में मौत, अब सिर्फ बुजुर्ग मां और दो बच्चे बचे अकेले

15 Jul 2026

सादाबाद में वीर गोकुला जाट के नाम पर यात्री प्रतीक्षालय की मांग, हुई नारेबाजी

15 Jul 2026

अलीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट

15 Jul 2026

सादाबाद मंडी की आढ़त में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

15 Jul 2026

Ujjain: बाबा श्री महाकाल का चंद्रमा व बिंदियों से हुआ विशेष श्रृंगार, भस्म आरती पर भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

15 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed