{"_id":"6a55cb13b6d68aafd80ae46d","slug":"missing-youths-body-found-buried-police-investigating-raisen-news-c-1-1-noi1432-4499784-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP: रायसेन में खौफनाक वारदात! मिट्टी के नीचे दबा मिला लापता युवक का शव; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: रायसेन में खौफनाक वारदात! मिट्टी के नीचे दबा मिला लापता युवक का शव; देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 11:34 AM IST
Link Copied
रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां छह दिन से लापता युवक का शव परासिया नदी में मिट्टी के नीचे दफन मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, गैरतगंज तहसील के ग्राम परासिया के पास एक चरवाहे ने नदी में मिट्टी के नीचे मानव अंग दिखाई देने पर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद मिट्टी में दफन शव को बाहर निकाला गया। घटनास्थल से बरामद चप्पल और मोबाइल के आधार पर शव की पहचान छह दिन से लापता विजय जैन के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गैरतगंज भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को नदी में मिट्टी के नीचे दफनाने के पीछे क्या कारण था, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।