{"_id":"6a5770e93f676b1820012456","slug":"video-narnaul-city-magistrate-dr-mangal-sen-inspected-the-evm-warehouse-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने बुधवार को स्थानीय ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगराधीश ने वेयरहाउस परिसर में बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को बारीकी से जांचा व कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। वहां पर मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत अब बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र करने की अवधि 24 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसमें सभी राजनीतिक दलों के बीएलए-2 भी अपना पूरा सहयोग दें। उन्होंने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी देरी के अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं अथवा ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भरकर प्रक्रिया पूरी करें। इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह व विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।