Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
IIT Delhi to launch indigenous hearing screening device in the market
{"_id":"6a577727fe178e69230c80a9","slug":"video-iit-delhi-to-launch-indigenous-hearing-screening-device-in-the-market-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईआईटी दिल्ली बाजार में उतारेगा स्वदेशी हियरिंग स्क्रीनिंग डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी दिल्ली बाजार में उतारेगा स्वदेशी हियरिंग स्क्रीनिंग डिवाइस
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने संयुक्त रूप से स्वदेशी हियरिंग स्क्रीनिंग डिवाइस को विकसित किया है। इस पोर्टेबल डिवाइस को कम सुनने की क्षमता के शुरुआती चरण पता लगाने के लिए तैयार किया गया है। इसे बाजार में उतारने को लेकर आईआईटी दिल्ली ने कवायद शुरू कर दी है। इस संबंध में आईआईटी दिल्ली की फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर(एफआईटीटी) ने डिवाइस तकनीक के लाइसेंसिंग और व्यावसायीकरण के लिए उद्योगों, स्टार्टअप और चिकित्सा उपकरण निर्माताओं से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किए हैं। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक व्यक्ति की जांच लगभग दो मिनट में पूरी की जा सकती है। इसमें उन्नत नॉइज रिजेक्शन एल्गोरिद्म का उपयोग किया गया है। जिससे जांच के लिए साउंड प्रूफ कमरे की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और सामान्य वातावरण में भी सटीक परिणाम मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।