{"_id":"6a577413a6c2452a4701380c","slug":"video-debit-card-swap-scam-accused-arrested-for-withdrawing-rs22000-from-womans-account-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला का डेबिट कार्ड बदल निकाले 22 हजार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला का डेबिट कार्ड बदल निकाले 22 हजार, आरोपी गिरफ्तार
आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में बीती 3 जुलाई को महिला की मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदल कर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सदर क्षेत्र में ऐसी ही वारदात के मामले में बीते माह ही जमानत पर रिहा हुआ था। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 3 जुलाई को नगला पदी के दुर्गानगर निवासी अनीता ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि दयालबाग रोड पर एसबीआई के एटीएम पर रुपये निकालने के दौरान मदद के बहाने एक युवक ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। उनके खाते से कई बार में 22 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी और अन्य माध्यम से आरोपी की तलाश की। रविवार को आईएसबीटी के सर्विस रोड से आरोपी धौलपुर निवासी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 3 डेबिट कार्ड और 6550 रुपये बरामद हुए हैं। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।