{"_id":"6a983057e67d2e748402583c","slug":"shops-built-over-drain-at-subhash-bazaar-were-demolished-in-agra-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सुभाष बाजार में तोड़ी गईं नाले पर बनी दुकानें, मशीनें हुईं फेल; मजदूर लगाकर गिराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सुभाष बाजार में तोड़ी गईं नाले पर बनी दुकानें, मशीनें हुईं फेल; मजदूर लगाकर गिराया गया
Wed, 02 Sep 2026 07:52 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:52 PM IST
सार
दुकानों को सोमवार से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन बुलडोजर और पोकलेन मशीन का बकेट दुकानों तक न पहुंच पाने के कारण इन्हे मशीनों से नहीं तोड़ा जा सका। मजदूरों की सहायता से दुकानों को गिराया गया।
विज्ञापन
आगरा में तोड़ी नाले पर बनी दुकानें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सुभाष बाजार में बुधवार को नाले पर बनी तीन दुकानों को नगर निगम ने ध्वस्त करा दिया। एक दिन बुलडोजर, दूसरे दिन पोकलेन मशीन के फेल होने के बाद मजदूरों को लगाया गया, जिन्होंने बुधवार दोपहर में दुकान नंबर 5, 6 और 7 को तोड़ा। बीते माह मंटोला नाले पर बनी कपड़े की दुकान के ढह जाने से महिला गंगा देवी की नाले में गिरने से मौत हो गई थी। निगम ने नाले पर और इसके किनारे बनी 7 दुकानों को पहले ही नोटिस देकर खाली करा दिया था।
नगर निगम टास्कफोर्स की टीम सुबह 10 बजे अवर अभियंता कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में पहुंची। दुकानों में भरे गत्ते और डिब्बे निकलवाए गए। बिजली कनेक्शन काटने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई जो शाम तक चली। दुकानों से गत्ते और डिब्बे के कचरे को निकलवाया गया। बिजली की लाइन को कटवाया गया। तब मजदूरों को तोड़फोड़ के लिए लगाया गया।

नगर निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान संख्या 5, 6 और 7 पर ज्ञान चंद, कुलदीप और कमलजीत काबिज थे। इन दुकानों को सोमवार से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन बुलडोजर और पोकलेन मशीन का बकेट दुकानों तक न पहुंच पाने के कारण इन्हे मशीनों से नहीं तोड़ा जा सका। मजदूरों की सहायता से दुकानों को गिराया गया। दुकान नंबर 4 पहले ही नाले में गिर चुकी है।
सात दुकानदारों को नोटिस
सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया कि नाले के ऊपर और किनारे स्थित सभी सात दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। नाले के ऊपर स्थित दुकानों को खाली कराया जा चुका है। किनारे बनी दुकान संख्या 1, 2, 3 और 8 को भी खाली कराने की कार्रवाई चल रही है। इन दुकानों पर सुशील कुमार, भूषण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और दामोमल काबिज हैं।