Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Major terror plot foiled in Amritsar; Glock pistol and hand grenade recovered from an alleged suspect linked to the ISI
{"_id":"6a5772b7399f033006084af9","slug":"video-major-terror-plot-foiled-in-amritsar-glock-pistol-and-hand-grenade-recovered-from-an-alleged-suspect-linked-to-the-isi-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े कथित आरोपी के पास से ग्लॉक पिस्तौल और हैंड ग्रेनेड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े कथित आरोपी के पास से ग्लॉक पिस्तौल और हैंड ग्रेनेड बरामद
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से रची गई कथित आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में था और उसे पुलिस ठिकानों व सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की संगठित अपराध और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सुमित कुमार उर्फ पंडित निवासी नंगल (रूपनगर) के रूप में हुई है। वह इन दिनों अमृतसर देहात के पंडोरी वड़ैच गांव में अपने रिश्तेदारों के पास रह रहा था और एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था और वह जेल भी जा चुका है। पुलिस के अनुसार, आईएसआई हैंडलरों ने आरोपी को पैसों का लालच देकर अपने साथ जोड़ा था। उसे निर्देश दिए गए थे कि वह पुलिस ठिकानों पर ग्रेनेड हमला करे या पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करे। यदि ऐसा संभव न हो तो किसी सार्वजनिक स्थान पर हमला कर दहशत फैलाए। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार, फोन में हथियार चलाने, ग्रेनेड इस्तेमाल करने, हथियार छिपाने, रेकी करने और हमले की योजना से जुड़े निर्देश मिले हैं। यह भी सामने आया कि रेकी के दौरान संदेह से बचने के लिए आरोपी अपने साथ परिवार की एक बुजुर्ग महिला को ले जाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।