{"_id":"6a57cb9a29a7acfa110787ef","slug":"video-momos-found-being-made-amidst-filth-food-safety-department-teams-destroy-115-kg-of-chutney-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंदगी में बनते मिले मोमोज, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 115 किलो चटनी नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी में बनते मिले मोमोज, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 115 किलो चटनी नष्ट कराई
कानपुर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रावतपुर और साकेतनगर में चल रही मोमोज निर्माणशालाओं में गंदगी के बीच मोमोज बनाए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को छापा मारा तो बिना पंजीकरण मोमोज और रंगीन चटनी तैयार होते मिली। गंदगी देख टीम ने तीनों निर्माणशालाओं का संचालन तुरंत बंद करा दिया। जांच के लिए नमूने लिए। मौके पर मिली करीब 115 किलो संदिग्ध चटनी नष्ट कराई गई।
टीम ने केशवनगर, रावतपुर गांव स्थित आकाश मोमोज निर्माणशाला का निरीक्षण किया। यहां परिसर में गंदगी का अंबार मिला और मोमोज के साथ परोसी जाने वाली चटनी बेहद गंदगी में रखी मिली। टीम ने चटनी का नमूना जांच सील किया और लगभग 40 किलो चटनी नष्ट कराई। इसके बाद टीम ने 116/139ए, रावतपुर गांव स्थित श्री बालाजी मोमोज निर्माणशाला पर छापा मारा। प्रतिष्ठान के पास खाद्य कारोबार का पंजीकरण तक नहीं था। यहां भी गंदगी के बीच मोमोज तैयार किए जा रहे थे और रंगीन चटनी गंदगी में रखी मिली। विभाग ने मोमोज और चटनी के नमूने संग्रहित किए तथा करीब 45 किलो रंगीन चटनी नष्ट कराई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रश्मि प्रभा ने साकेतनगर स्थित एक अन्य मोमोज निर्माणशाला की जांच की। यहां नमूने लेकर 30 किलो चटनी नष्ट कराई। सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि तीन सेंटरों को सीज कर दिया गया है। नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। मसवानपुर में मोमोज बेचने वाले ठेलों की जांच की गई। यहां ठेलों पर रखे रंगीन फिंगर चिप्स और रंगीन चटनी खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं मिली। अधिकारियों ने मौके पर ही इन खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।