{"_id":"6a577c432769de4091023ec6","slug":"video-foul-smell-emanating-from-the-waste-disposal-center-near-the-village-secretariat-villagers-distressed-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिवालय के पास बने कूड़ा निस्तारण केंद्र से उठ रही दुर्गंध, ग्रामीण परेशान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिवालय के पास बने कूड़ा निस्तारण केंद्र से उठ रही दुर्गंध, ग्रामीण परेशान; VIDEO
बरहनी विकासखंड के भैंसऊर गांव में ग्राम सचिवालय के पास बने कूड़ा निस्तारण केंद्र से उठ रही दुर्गंध के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सचिवालय के निकट प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है, जिससे वहां आने वाले बच्चों, कर्मचारियों तथा ग्रामीणों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
ग्रामीण चौथी गुप्ता, मंगू यादव, सोहन, राजेंद्र, मीता और गोपाल शुक्ला ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र से लगातार दुर्गंध फैलने के कारण ग्राम सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों, फरियाद लेकर आने वाले लोगों तथा राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी बदबू के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र को आबादी और सार्वजनिक संस्थानों से दूर स्थापित किया जाना चाहिए था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से केंद्र को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।