Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
After a two-month-long protest demanding drinking water, the villagers' biggest demand has been met.
{"_id":"6a57b46bf90ffdeea7019a8c","slug":"video-after-a-two-month-long-protest-demanding-drinking-water-the-villagers-biggest-demand-has-been-met-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी : दो महीने तक पेयजल की मांग को लेकर चले आंदोलन के बाद ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी : दो महीने तक पेयजल की मांग को लेकर चले आंदोलन के बाद ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग पूरी
हांसी के चानौत गांव में आज जश्न का माहौल है। करीब दो महीने तक पेयजल की मांग को लेकर चले आंदोलन के बाद ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग पूरी हो गई है। शहरी पेयजल पाइपलाइन से गांव को जोड़ने के लिए टी-जॉइंट लगाने का काम शुरू हो गया है। मंजूरी मिलते ही गांव में डीजे की धुन पर महिला, पुरुष और बच्चों ने जीत का जश्न मनाया। ग्रामीण इसे अपने लंबे संघर्ष और एकजुटता की जीत बता रहे हैं।
हांसी क्षेत्र के चानौत गांव के लिए बड़ी राहत की खबर है। करीब दो महीने से पेयजल संकट को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की मांग आखिरकार मान ली गई है। गांव को शहरी पेयजल लाइन से जोड़ने के लिए टी लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंजूरी मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने डीजे बजाकर जीत का जश्न मनाया।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से करीब एक घंटे की बातचीत के बाद इस मांग पर सहमति बनी। आंदोलन के दौरान सरकार और प्रशासन लगातार यह कहते रहे कि चानौत गांव को शहरी पाइपलाइन से पानी नहीं दिया जा सकता, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग रहे और धरना प्रदर्शन जारी रखा। आखिरकार सरकार ने टी को मंजूरी दे दी।
गौरतलब है कि पहले लगाए गए टी को अवैध बताते हुए हटाया गया था, लेकिन अब सरकार की मंजूरी के बाद उसी व्यवस्था के तहत वैध रूप से टी-लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही गांव के लिए अलग से नई पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी, ताकि भविष्य में पेयजल आपूर्ति और मजबूत हो सके।
धरना कमेटी सदस्य अनूप चानौत ने इसे पूरे गांव की एकजुटता और संघर्ष की जीत बताया। उनका कहना है कि दो महीने तक शांतिपूर्ण आंदोलन, धरना और अनशन के बाद उनकी आवाज सुनी गई। अब उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही शहरी पाइपलाइन से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू होगी और वर्षों पुरानी पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
दो महीने के संघर्ष के बाद चानौत गांव में आज खुशी का माहौल है। टी लगाने का काम शुरू हो चुका है और ग्रामीण इसे अपने हक की लड़ाई की बड़ी जीत मान रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि गांव में जल्द से जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।