{"_id":"6a5760969b468202750e0d5b","slug":"video-kashipur-hospital-has-the-highest-number-of-cases-of-fungal-infections-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अस्पताल की OPD में 700 के पार मरीज, फंगल इंफेक्शन के सबसे ज्यादा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अस्पताल की OPD में 700 के पार मरीज, फंगल इंफेक्शन के सबसे ज्यादा केस
काशीपुर एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में इन दिनों रोज अस्पताल की ओपीडी करीब 600-700 के पास पहुंच रही हैं। बारिश शुरू होने पर मौसम में नमी, उमस बन रही है। शरीर में पसीना होने पर खुजली, दाने, चक्कते होने आदि परेशानी होने लगी है। फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहता ने बताया कि मौसम में नमी होने से फंगल संक्रमण के रोगी बढ़ने लगे हैं। ऐसे 20-25 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इससे पहले यह संख्या बहुत कम होती थी। यह परेशानी शुगर रोगियों में अधिक पाई जा रही है। यह रोग त्वचा, नाखूनों, बालों में फंगस के पनपने से होता है। करीब एक महीने से ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ रही है। गीले पकड़े पहनने से फंगल संक्रमण अधिक बढ़ता है। ऐसे रोगियों को सूखे कपड़े पहनने और मीठा, तली हुई चीजें कम खाने की सलाह दी जा रही है। शरीर को सूखा रखने से फंगल रोग से बचा जा सकता है। इसके अलावा शुगर, थाइरॉयड, हाईपरटेंशन, डायरिया, फूड प्वाजनिंग, लूज मॉशन आदि के रोगी भी आ रहे हैंं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।