Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chhath Mahaparva starts today with Nahai-Khaay

आज से छठ पर्व: नहाय-खाय के साथ शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व, घरों से घाटों तक गूंजेंगे छठ गीत

Fri, 13 Nov 2026 12:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 13 Nov 2026 12:30 PM IST
सार

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार (आज) से नहाय-खाय के साथ हो रही है। व्रती महिलाएं सुबह स्नान कर व्रत रखेंगी। घरों से लेकर घाटों तक छठ के गीत गूंजेंगे। महापर्व को लेकर नगर निगम ने घाटों की सफाई अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन
Chhath Mahaparva starts today with Nahai-Khaay
रुद्रपुर बाजार में सजी टोकरियाें की दुकान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार (आज) से नहाय-खाय के साथ हो रही है। व्रती महिलाएं सुबह स्नान कर व्रत रखेंगी। घरों से लेकर घाटों तक छठ के गीत गूंजेंगे। महापर्व को लेकर नगर निगम ने घाटों की सफाई अभियान तेज कर दिया है।

विज्ञापन

कल्याणी व्यू के पास मुख्य छठ घाट पर विशेष सफाई कराई जा रही है। घाट पर झाड़ू, पानी का छिड़काव, कूड़ा उठान और वेदियां बनाई जा रही हैं। निगम की टीम लगातार घाट पर जुटी हुई है ताकि व्रतियों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके। वहीं, पास में ही बह रही कल्याणी नदी की सफाई के तमाम दावों के बीच यह अभी भी निर्मल नहीं हो पाई है। नदी का पानी गंदा और बदबूदार है। नालों का गंदा पानी सीधे नदी में मिल रहा है जिससे घाट के पास पानी में झाग और कचरा तैरता नजर आ रहा है। व्रती महिलाओं को इसी नदी के किनारे सूर्य को अर्घ्य देना होगा। श्रद्धालुओं का कहना है कि निगम घाट की सफाई तो कर रहा है लेकिन जब तक कल्याणी नदी साफ नहीं होगी तब तक छठ की पवित्रता अधूरी रहेगी।

विज्ञापन

बाजार में खरीदारी...कल खरना होगा
व्रतियों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी जारी है। बृहस्पतिवार को महिलाएं सूप, दौरा, गन्ना, फल और नए वस्त्रों की खरीदारी में जुटी रहीं। शनिवार को (कल) खरना होगा, इसके बाद परसों संध्या अर्घ्य और फिर उषा अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूजा स्थल के पास सफाई करा दी गई है। - विकास शर्मा, मेयर, रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed