Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Police on alert in Jind ahead of PM's visit; inspection drive conducted at the railway station.
{"_id":"6a576367d7ee67678309dd3f","slug":"video-police-on-alert-in-jind-ahead-of-pms-visit-inspection-drive-conducted-at-the-railway-station-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में पीएम के दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चला जांच अभियान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में पीएम के दौरे से पहले पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर चला जांच अभियान।
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस ने शहर के रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया।
अभियान का नेतृत्व एएसआई मनजीत सिंह ने किया। पुलिस टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की चेकिंग की और संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखी। इस दौरान यात्रियों और आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्टेशन परिसर या आसपास कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।