फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   6 accused arrested with 12 kg copper, Rs 40,000 recovered

Jind News: 12 किलो तांबा के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये बरामद

Fri, 18 Sep 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
6 accused arrested with 12 kg copper, Rs 40,000 recovered
नरवाना।बडनपुर क्षेत्र के किसानों को ट्यूबवेलों से सबमर्सीबल केबल चोरी की घटनाओं से राहत मिली है। थाना सदर नरवाना और सीआईए स्टाफ नरवाना ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 12 किलो तांबा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

40 हजार रुपये और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी मिले हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बडनपुर निवासी संदीप ने थाना सदर नरवाना में शिकायत दर्ज कराई थी। संदीप के खेत से करीब 100 फुट सबमर्सीबल केबल चोरी हुई थी।
विज्ञापन

गांव के अन्य किसानों ने भी केबल चोरी की शिकायतें की थीं। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बडनपुर क्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नरवाना निवासी राहुल और पाली को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने की वारदातों का खुलासा किया। अन्य साथियों के नाम भी सामने आए। वीरवार को नरवाना निवासी प्रदीप और शिवम, टोहाना निवासी सुनील, धरोदी निवासी प्रवेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed