बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sanitation workers took out a protest march

आठवें दिन भी नहीं टूटी सरकार की चुप्पी, भड़के सफाई सेवकों ने निकाला रोष मार्च

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 03:59 PM IST
Sanitation workers took out a protest march
अपनी मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई सेवकों का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। सरकार की ओर से लगातार अनदेखी किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने शहर में जोरदार रोष मार्च निकालकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक संघर्ष और तेज किया जाएगा। हड़ताल ने नगर काउंसिल की व्यवस्था की पूरी पोल खोलकर रख दी है। जिस नगर काउंसिल पर पूरे शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी है, आज वही नगर काउंसिल कूड़े के ढेर पर बैठी नजर आ रही है। कार्यालय परिसर में जगह-जगह कूड़े के पहाड़ खड़े हैं, बदबू से कर्मचारियों और लोगों का वहां खड़ा होना मुश्किल हो गया है। यह नजारा प्रशासन के स्वच्छता के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। विडंबना यह है कि यही अधिकारी स्कूलों और शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हैं, जबकि उनका अपना कार्यालय गंदगी से अटा पड़ा है। हड़ताल का असर अब पूरे जगराओं शहर में साफ दिखाई देने लगा है। मोहल्लों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर कूड़ा जमा होने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। हर तरफ फैली बदबू और गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और सरकार अब भी चुप्पी साधे हुए हैं। रोष मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और विधायक बीबी सरबजीत कौर माणूके के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को सुनने तक को तैयार नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द बातचीत शुरू नहीं की तो आंदोलन को पूरे पंजाब में और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इंकलाबी केंद्र पंजाब के जनरल सचिव कंवलजीत खन्ना ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। वहीं सफाई सेवक यूनियन पंजाब के जिला लुधियाना प्रधान अरुण गिल ने चेतावनी दी कि सरकार की चुप्पी अगर इसी तरह जारी रही तो आंदोलन पूरे प्रदेश में बड़ा जनआंदोलन बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में नई मशीन, अब मिनटों में मिलेगी रिपोर्ट

15 Jul 2026

रायबरेली में पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार; सिपाही समेत तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

15 Jul 2026

अयोध्या में बारिश के बाद भक्ति पथ पर जलभराव

15 Jul 2026

कानपुर में छात्रा की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी आखिरी बात

15 Jul 2026

मौसम की बेरुखी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है

15 Jul 2026
विज्ञापन

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

15 Jul 2026

गंडक नदी पार करते समय डूबकर हुआ लापता

15 Jul 2026
विज्ञापन

सेफ्टी टैंक कर्मियों को किया गया सम्मानित

15 Jul 2026

बिस्कोहर पीएचसी को मिली नई एंबुलेंस

15 Jul 2026

Video: ऊना के जोल क्षेत्र में मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का कहर, किसान महंगे उपचार से परेशान

15 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर निकली पुलिस, होगी गहन पूछताछ

15 Jul 2026

Udaipur News: भजनलाल सरकार पर बरसे पायलट, बोले- अफसर चला रहे सरकार, जनप्रतिनिधियों की नहीं हो रही सुनवाई

15 Jul 2026

जगदलपुर: तीरथगढ़ वाटरफॉल पर सैलानियों से गाली-गलौज और मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

15 Jul 2026

बुलंदशहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो गुटों में दो लोगों की हत्या

15 Jul 2026

कानपुर में एक ही परिवार के छह सदस्यों की चार साल में मौत, अब सिर्फ बुजुर्ग मां और दो बच्चे बचे अकेले

15 Jul 2026

सादाबाद में वीर गोकुला जाट के नाम पर यात्री प्रतीक्षालय की मांग, हुई नारेबाजी

15 Jul 2026

अलीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट

15 Jul 2026

सादाबाद मंडी की आढ़त में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

15 Jul 2026

Ujjain: बाबा श्री महाकाल का चंद्रमा व बिंदियों से हुआ विशेष श्रृंगार, भस्म आरती पर भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

15 Jul 2026

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय

15 Jul 2026

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

15 Jul 2026

दो बालकों के साथ कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

15 Jul 2026

गर्मी में पर्यटक और वन्य जीव दोनों की बढ़ी परेशानी

15 Jul 2026

सरैया रेलवे क्रॉसिंग के गेट बूम का तार टूटा, तीन घंटे लगा जाम

15 Jul 2026

कानपुर: शासन से आई टीम ने सीएमओ समेत अधिकारियों से की पूछताछ

15 Jul 2026

कानपुर: जाजमऊ के व्योंदी में फिर ढही दीवार, खेत हुए जलमग्न

15 Jul 2026

मेडिकल छात्रा की हत्या: आरोपी की मां बोली- गुस्से में खो बैठता था खुद पर आपा, हत्या में गया जेल

14 Jul 2026

Meerut: आईटीआई सकेत में लगाया रोजगार मेला, साक्षात्कार हुए

14 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में किया हनुमान चालीसा का पाठ, महिलाओं ने की प्रार्थना

14 Jul 2026

Meerut: फैसला आते ही भड़कीं सेंट्रल मार्केट की महिलाएं, बोली- नहीं चाहिए ऐसी सरकार

14 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed