{"_id":"6a576366b34d95ec4d0cd9b9","slug":"video-devta-sahib-laxmi-narayan-shalnu-janmotsav-darkali-rampur-bushahr-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: दरकाली में देवता साहिब लक्ष्मी नारायण शालनू के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: दरकाली में देवता साहिब लक्ष्मी नारायण शालनू के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Jul 2026 04:09 PM IST
Link Copied
शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की दरकाली पंचायत में बुधवार को अधिष्ठाता देवता साहिब लक्ष्मी नारायण शालनू का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। हजारों भक्तों ने अपने आराध्य देवता के समक्ष शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चला, जबकि शाम होते-होते ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण पारंपरिक नाटियों में झूम उठे।
जन्मोत्सव के अवसर पर सबसे पहले मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद देवता साहिब को कोठी से बाहर मंदिर परिसर में लाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। देव दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2008 में मंदिर आगजनी की घटना में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से मात्र एक वर्ष में नए भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। वर्ष 2009 में देवता साहिब अपने मूल स्थान रोहड़ू के देवीधार से पुनः दरकाली लौटे, जिसके बाद इस दिन को देवता साहिब के जन्मोत्सव के रूप में हर वर्ष मनाने की परंपरा शुरू हुई।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह बदरेल ने बताया कि इस वर्ष भी जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना लगा रहा। क्षेत्र के अलावा अन्य इलाकों से पहुंचे भक्तों ने भी देवता साहिब के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।