{"_id":"6adf4b637e98c34c190f3ab9","slug":"video-video-punches-fly-thick-and-fast-on-day-two-of-the-bushehr-boxing-championship-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन खूब बरसे मुक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन खूब बरसे मुक्के
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष पर रामपुर में आयोजित तीन दिवसीय बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन प्रदेश और अन्य राज्यों से आए मुक्केबाजों ने खूब पंच बरसाए। दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 छात्र और छात्रा के मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में 300 बॉक्सर भाग ले रहे हैं। आज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। रामपुर के पदम स्कूल में लवी मेले के अवसर पर बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का दौर चल रहा है।
बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बॉक्सर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइन मुकालबे होंगे। समापन अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।