{"_id":"6a57644496e2f2e859040f12","slug":"video-gada-namataranae-ma-gae-yavaka-ka-shava-saraya-nahara-ma-mal-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: निमंत्रण में गए युवक का शव सरयू नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: निमंत्रण में गए युवक का शव सरयू नहर में मिला
निमंत्रण में गए युवक का शव सरयू नहर में मिला
गोंडा: घर से तेरहवीं के भोज में शामिल होने निकले युवक का शव बुधवार दोपहर तरबगंज थाना क्षेत्र के डिडिसिया कला गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगुरा बाजार के पास सरयू नहर में उतराता मिला।
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के मंगुरा बाजार निवासी सुशील उर्फ सुनील (32) मंगलवार शाम तरबगंज थाना क्षेत्र में आयोजित एक तेरहवीं के भोज में शामिल होने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मृतक के भाई अनिल ने बताया कि बुधवार सुबह भी परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि सरयू नहर खंड प्रथम की तरबगंज-कर्नलगंज शाखा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगुरा बाजार के पास एक शव पानी में उतराता दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सुशील उर्फ सुनील के रूप में की। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।