जाजमऊ हाईवे पर बदरका चौराहे से करीब एक किमी. पहले हाईवे पर एनई-6 एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा मंगलवार से चालू कर दिया गया है। अभी तक जाजमऊ हाईवे के बदरका चौराहे से लखनऊ जाने में पौने दो घंटे लगते थे। लेकिन एनएचएआई की ओर से बनाए गए नए एनई-6, एक्सप्रेसवे से वाहन सवार अब सिर्फ 50 मिनट में ही लखनऊ तक की दूरी तय कर लेंगे। वहीं, 51 किमी. की दूरी पर एक रेस्ट कैंप भी बनाया गया है ताकि लोगों को वहां अतिरिक्त सुविधाएं मिल सके।
टोल प्लाजा के मैनेजर अमित कुमार राणा ने बताया कि दो दिनों में तीन से चार हजार छोटे बड़े वाहन अब तक निकल चुके है। उन्होंने बताया कि यह देश का छठवां एनई-6 फोरलेन वे है। यहां से लखनऊ तक की दूरी करीब 63 किमी. है। इस दूरी को तय करने में सिफ4 50 मिनट लगेंगे। उन्होंने बताया की यदि बदरका चौराहा से उन्नाव शहर और अजगैन होकर कोई वाहन लखनऊ की ओर जाता है तो उसे करीब पौने दो घंटे लगेंगे। बताया कि चार पहिया वाहनों के लिए अभी इस ओर से जाने पर 285 रुपये देने होंगे, जबकि वापसी में यदि 24 घंटे के अंदर कोई वाहन लखनऊ से कानपुर इसी रास्ते से आता है तो उसे आधा टोल देना होगा। लेकिन यदि 24 घंटे बीत जाते है वापसी में फिर से 285 रुपये ही टोल टैक्स देना होगा।उन्होंने बताया कि बाकी बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग श्रेणी बनाई गई है। वहीं, टोल प्लाजा से निकलने वाले कुछ लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी फास्टैग से टोल कटने में अभी कुछ समय लग रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।