{"_id":"6a576db415eb830d8c00352c","slug":"video-video-cathhara-sanal-saha-bl-ithanal-nata-ka-samakashha-kara-sarakara-naha-ta-haga-thashavayapa-aathalna-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चौधरी सुनील सिंह बोले- इथेनॉल नीति की समीक्षा करे सरकार, नहीं तो होगा देशव्यापी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चौधरी सुनील सिंह बोले- इथेनॉल नीति की समीक्षा करे सरकार, नहीं तो होगा देशव्यापी आंदोलन
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार की इथेनॉल नीति पर सवाल उठाते हुए इसकी व्यापक समीक्षा की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति कुछ चुनिंदा निजी हितों को लाभ पहुंचाने वाली है और इससे किसान, पशुपालक तथा करोड़ों वाहन मालिक प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार इस नीति से जुड़े सभी हितों और लाभार्थियों का सार्वजनिक खुलासा करे तथा निष्पक्ष जांच कराए। सुनील सिंह ने दावा किया कि इथेनॉल आधारित फसलों को बढ़ावा देने से खाद्यान्न सुरक्षा, भूजल और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मक्का की खपत बढ़ने से पशु चारे की कीमतें बढ़ रही हैं, जबकि ई-20 पेट्रोल से वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोकदल अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते नीति की समीक्षा नहीं की तो किसानों, पशुपालकों और वाहन मालिकों के साथ मिलकर देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।