Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Protest committee member Anoop Chanaut stated that during the talks with the Union Minister, the cases registered during the agitation...
{"_id":"6a576dfe28ee166a020cdfec","slug":"video-hansi-protest-committee-member-anoop-chanaut-stated-that-during-the-talks-with-the-union-minister-the-cases-registered-during-the-agitation-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी : धरना कमेटी सदस्य अनूप चानौत बोले , केंद्रीय मंत्री से बातचीत के दौरान आंदोलन के दौरान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी : धरना कमेटी सदस्य अनूप चानौत बोले , केंद्रीय मंत्री से बातचीत के दौरान आंदोलन के दौरान दर्ज
नवीन शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
करीब दो महीने से चल रहा चानौत गांव का पेयजल आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में सरकार और संघर्ष समिति के बीच सहमति बनने के बाद धरना खत्म करने का फैसला लिया गया। संघर्ष समिति का कहना है कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों पर सहमति जताई है।
हांसी के रेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में चानौत गांव की 11 सदस्यीय संघर्ष समिति के साथ बैठक हुई। बैठक में सहमति बनी कि सबसे पहले गांव के लिए भाखड़ा नहर से अलग पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही राजली हेड से हांसी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन में 4 इंच का टी कनेक्शन भी दिया जाएगा।
धरना समिति प्रमुख अनूप चानौत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से बातचीत के दौरान आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मामलों को वापस लेने का भी आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि गांव की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान का भरोसा मिलने के बाद संघर्ष समिति ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया है।
अनूप चानौत ने कहा कि करीब दो महीने से गांव के लोग पेयजल की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे और शुरू से ही हांसी की पाइपलाइन से टी कनेक्शन की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने उनकी मांग स्वीकार कर ली है, जिसके बाद आज ही धरना समाप्त करने का फैसला लिया गया। समिति ने बताया कि गांव के लोगों से चर्चा के बाद धरना औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।