सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Tragedy in Alwar High-Voltage Wire Falls on Moving Bike Two Friends Chillingly Electrocuted

अलवर में बड़ा हादसा: चलती बाइक पर गिरी हाई वोल्टेज तार, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत; बाइक भी जलकर खाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

अलवर के टहला क्षेत्र में 11 हजार केवी की विद्युत लाइन टूटकर बाइक सवार दो युवकों पर गिर गई। करंट लगने से मूलचंद गुर्जर और रमेश गुर्जर की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Tragedy in Alwar High-Voltage Wire Falls on Moving Bike Two Friends Chillingly Electrocuted
अलवर में बाइक सवार दो युवकों की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। धीरोडा-दरोगाला मार्ग पर 11 हजार केवी की विद्युत लाइन अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक करंट की चपेट में आने के बाद बुरी तरह झुलस गए, जबकि उनकी बाइक भी जलकर राख हो गई।


हाई वोल्टेज लाइन टूटकर गिरी
मृतकों की पहचान मूलचंद गुर्जर और रमेश गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन अचानक टूटकर उन पर आ गिरी। करंट लगने से दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीण
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर टहला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


ग्रामीणों ने पहले भी की थी शिकायत
ग्रामीणों का आरोप है कि, जिस विद्युत लाइन से हादसा हुआ, वह लंबे समय से झुकी हुई और जर्जर हालत में थी। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग को की गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों का कहना है कि यदि विभाग ने शिकायतों को गंभीरता से लिया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

गांव में पसरा मातम
हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गांव पहुंची, परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें-  दिल्ली अग्निकांड: अपनों से मिलने गए थे राजस्थान के तीन लोग, आग में जिंदा जले; कमरे से बाहर भी नहीं निकल पाए

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि विद्युत लाइन टूटने के पीछे किसी प्रकार की लापरवाही रही या नहीं। जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed