फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Ramgarh Police questioned Gyandev Ahuja controversial statement

Rajasthan: 'उन्होंने एक मारा, हमने तो 5 मारे हैं', बयान पर ज्ञानदेव आहूजा से ढाई घंटे पूछताछ

Tue, 23 Aug 2022 10:06 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 23 Aug 2022 10:06 AM IST
सार

अलवर में मॉब लिंचिंग को लेकर ज्ञानदेव आहूजा ने विवादित बयान दिया था। इस मामले में रामगढ़ पुलिस ने उनके 57 सवाल किए। वहीं आहूजा ने सफाई दी कि वो कभी भी मुस्लिम विरोधी नहीं रहे हैं। वो सिर्फ अपराधियों का विरोध करते हैं।

विज्ञापन
Ramgarh Police questioned Gyandev Ahuja controversial statement
ज्ञानदेव आहूजा

विस्तार

अलवर के गोविंदगढ़ मॉब लिंचिंग मामले पर विवादास्पद बयान देकर भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा विवादों में घिर गए हैं। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। आहूजा से सोमवार दोपहर को करीब तीन घंटे तक पूछताछ हुई।

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा से जांच अधिकारी डीएसपी रामगढ़ कमल मीणा ने दो घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने वायरल वीडियो के संबंध में कई सवाल किए। इस दौरान 57 प्रश्न किए गए। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा और पुलिस के सवालों के जवाब दिए हैं। वहीं उन्होंने आगे कुछ और बताने से मना कर दिया। भाजपा नेता ने कहा कि इस मामले में जब पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी, उसके बाद इस मामले पर बोलूंगा। उन्होंने कहा कि अभी जांच और पूछताछ का खुलासा नहीं कर सकता हूं।

विज्ञापन


क्या कहा था ज्ञानदेव आहूजा ने
बता दें कि अलवर के गोविंदगढ़ में चोरी के शक में चिरंजीलाल की भीड़ ने पीटकर हत्या कर दी थी। ऐसे में कई नेता चिरंजीलाल के घर पहुंचे। भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा भी चिरंजीलाल के घर पहुंचे थे। इस दौरान उनके समुदाय विशेष को लेकर दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि ये पहली बार हुआ है कि उन लोगों ने एक मारा है। अब तक तो पांच हमने मारे हैं। मैंने हमारे लोगों को और कार्यकर्ताओं को छूट दे रखी है। मारो, बरी भी करवा देंगे, जमानत भी करवा देंगे। कहा जा रहा है कि वो इशारों में कन्हैयालाल हत्याकांड की ओर इशारा कर रहे थे।


आरोप-वीडियो काट-छांटकर बनाई
पूछताछ के बाद एक बार फिर से ज्ञानदेव आहूजा ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि वो कभी भी मुस्लिम विरोधी नहीं रहे हैं। वो सिर्फ अपराधियों का विरोध करते हैं। बीते 30 साल की राजनीति में वो सभी वर्ग के विधायक रहे हैं। यही कारण है कि उनके घर में भारी संख्या में क्षेत्र के मेव समुदाय के लोग अपनी फरियाद लेकर आते रहे हैं। वहीं भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो काट-छांट कर बनाई गई है। 


एफएसएल रिपोर्ट के बाद चार्जशीट

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि एफएसएल टीम की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में चार्जशीट पेश की जाएगी। वॉइस सैंपल लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी क्योंकि ज्ञानदेव आहूजा के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो मिल गए थे। मामले की जांच जारी है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed