{"_id":"5cf26ba5bdec22075e077c70","slug":"ashok-gehlot-rejects-resignation-of-minister-lalchand-kataria","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहलोत ने किया मंत्री लालचंद कटारिया का इस्तीफा नामंजूर, हार की ली थी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहलोत ने किया मंत्री लालचंद कटारिया का इस्तीफा नामंजूर, हार की ली थी जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 01 Jun 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कटारिया को सलाह दी कि वे चुनौतियों का सामना करते हुए सुशासन में अपनी भागीदारी निभाएं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कटारिया के क्षेत्र जयपुर के झोटवाड़ा से कांग्रेस एक लाख से अधिक वोटों से पिछड़ गई थी। परिणाम के बाद 26 मई को कटरिया के इस्तीफे की एक प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
Trending Videos
इस्तीफा देने के बाद कटारिया किसी के संपर्क में नहीं रहे थे। अब उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर इस्तीफा मंजूर कर मंत्री पद से मुक्त करने का अनुरोध किया। गहलोत से मिलने के बाद कटारिया ने कहा कि वे नैनीताल गए हुए थे। वे अपने क्षेत्र से पार्टी की बड़ी हार से आहत हैं, इसके चलते उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन