सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News: Heavy Rain and Hailstorm Bring Relief from Heat, Waterlogging Causes Trouble

Balotra News: तेज बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत लेकिन जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

भयंकर गर्मी से जूझ रहे बालोतरा के समदड़ी क्षेत्र में कल शाम अचानक बदले मौसम ने राहत दी है लेकिन कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ।
 

Balotra News: Heavy Rain and Hailstorm Bring Relief from Heat, Waterlogging Causes Trouble
बालोतरा में बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के समदड़ी क्षेत्र में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं, गरजते बादलों और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

Trending Videos


करीब आधे घंटे तक चली तेज बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे इलाके का मौसम बदल दिया। दिनभर की तपती गर्मी के बाद अचानक आई बारिश में राहगीर और वाहन चालक बचाव के लिए दुकानों और घरों की ओर भागते नजर आए, जिससे कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बारिश के कारण समदड़ी और आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया। कई सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार थम गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान यही हालात बनते हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather : राजस्थान में अगले कुछ दिन राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी; 9 मई बाद हीटवेव के आसार

मौसम की शुरुआत तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के साथ हुई। इसके बाद बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे वातावरण ठंडा और सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का असर है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कम रहा। विभाग ने अगले दो दिनों तक भी क्षेत्र में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से यह बारिश राहत लेकर आई है, लेकिन जलभराव की समस्या हर बार परेशानी का कारण बनती है। लोगों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed