सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Dungarpur News: Woman Killed as Under-Construction Wall Collapses During Storm, Two Others Injured

Dungarpur News: आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निर्माणाधीन दीवार गिरने से महिला की मौत; 2 अन्य महिलाएं घाय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने डूंगरपुर जिले में तबाही मचा दी। राजपुर गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं अलग-अलग हादसों में घायल हो गईं।

Dungarpur News: Woman Killed as Under-Construction Wall Collapses During Storm, Two Others Injured
ओबरी थाना।
विज्ञापन

विस्तार

जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश से ओबरी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग हादसों में दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों का उपचार सागवाड़ा अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बुधवार शाम जिलेभर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। 

Trending Videos


ये भी पढ़ें: Rajasthan: रिहायशी जमीन पर बिजनेस का खेल! जयपुर की टाउनशिप विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, नगर निगम पर उठे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


भरभराकर गिरी दीवार
राजपुर गांव में जितेंद्र डोडियार के निर्माणाधीन मकान की दीवार तेज हवाओं और बारिश के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय उनकी पत्नी कुरी देवी (30) दीवार के पास मौजूद थीं और मलबे की चपेट में आ गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य कर उन्हें बाहर निकाला तथा ओबरी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर उन्हें सागवाड़ा अस्पताल रैफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यहां भी हादसे
खाटवाड़ा गांव में तेज हवा के चलते मकान की छत की रेलिंग पर रखी ईंट नीचे गिर गई। ईंट की चपेट में आने से महिला जमना डेंडोर का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया और फ्रैक्चर हो गया। उन्हें उपचार के लिए सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोकापुर गांव में तेज हवाओं के कारण राजनेट का डिश एंटीना गिर गया। इसकी चपेट में आने से धावड़ी निवासी धनवंती अहारी घायल हो गईं। हादसे में वहां मौजूद अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं। धनवंती के पैर में फ्रैक्चर होने पर उन्हें सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed