फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Grandfather murdered after stopping grandson from leaving the house

बांसवाड़ा: रात में बाहर जाने से टोका तो पोती ने दादा के सिर पर लाठी से किए ताबड़तोड़ वार, दर्दनाक मौत

Sun, 18 Oct 2026 04:45 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 04:45 PM IST
सार

बांसवाड़ा के बोरदा गांव में रात में घर से बाहर जाने से टोकने पर युवती ने कथित तौर पर लाठी से वार कर अपने 60 वर्षीय दादा की हत्या कर दी। अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
Grandfather murdered after stopping grandson from leaving the house
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसवाड़ा के  मोटागांव थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में रात के समय घर से बाहर जाने से टोकने पर पोती ने लाठी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर अपने दादा की हत्या कर दी। गंभीर हालत में परिजन बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी युवती के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि बोरदा निवासी नारायण पुत्र राजिया राणा भील ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 9 बजे उसके छोटे भाई प्रकाश की बेटी सुनिया उर्फ सुनीता हाथ में लाठी लेकर घर से बाहर जा रही थी। पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा जेता (60) पुत्र कमजी राणा ने जब उसे बाहर जाने से टोका तो वह गुस्सा हो गई। इसके बाद उसने लाठी से जेता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

विज्ञापन

पड़ोसी के घर में छिप गई युवती
जेता के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान सुनिया पड़ोस में रहने वाले महिपाल पुत्र शंकरलाल राणा के घर में जाकर छिप गई। बाद में उसके माता-पिता और परिजनों ने महिपाल के घर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। हालांकि, कुछ देर बाद वह फिर मौके से भाग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: छह जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट, कल से थमेगा बारिश का दौर

गंभीर रूप से घायल जेता को परिजन गनोड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बांसवाड़ा रेफर कर दिया। वहां रात करीब 11:30 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

युवती ही करती थी बुजुर्ग की देखभाल
परिजनों ने बताया कि सुनिया पिछले दो-तीन दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। उसकी मां कुछ साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद सुनिया अपने दादा जेता के पास ही रहती थी और उनकी देखभाल करती थी। जेता की कोई संतान नहीं थी। सुनिया के परिवार में उसकी मां की ओर से दो बहनें और एक भाई हैं। जेता और सुनिया के दादा राजिया आपस में भाई थे। सुनिया 12वीं कक्षा तक पढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed