{"_id":"67e5036fa106f8bdef09c5f9","slug":"everything-burnt-to-ashes-in-a-massive-fire-that-broke-out-in-a-house-due-to-a-short-circuit-in-banswara-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banswara Fire News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara Fire News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान
Thu, 27 Mar 2025 01:21 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:21 PM IST
सार
Banswara: मकान मालिक ईश्वरलाल की बेटी अंजलि ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। मकान के निचले हिस्से में बनी दुकान में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग फैलती हुई पहली मंजिल पर रिहायशी हिस्से तक पहुंच गई।
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा जिले के मोटागांव गांव में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात आग लगने से एक मकान पूरी तरह जल कर खाक हो गया। वहीं मकान में निवासरत 11 लोग बाल-बाल बच गए। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार मोटागांव में आग लगने की घटना रात करीब दो बजे ईश्वरलाल टेलर के मकान में हुई। वह घर पर नहीं थे, लेकिन उनकी पत्नी, बेटी सहित परिवार के 11 सदस्य सो रहे थे। समय रहते पता चलने पर सभी जैसे-तैसे मकान से सुरक्षित बाहर आ गए। आग लगने से मकान में कोई भी सामान नहीं बच पाया और सब जलकर खाक हो गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं होने से संतोष रहा, लेकिन पीड़ित परिवार अब अपना सब कुछ खो बैठा है।
जलने की बदबू आई तो बेटी ने जगाया
आग लगने की जानकारी सबसे पहले पीहर आई ईश्वरलाल की बेटी अंजलि पत्नी भावेश पंवार को हुई। वह रात करीब 2 बजे अपने बेटे शिवाय को पानी पिलाने के लिए जगी। इस दौरान उसे कुछ जलने की बदबू आई तो उसने अपनी मां को जगाया। मां-बेटी ने कमरे से बाहर आकर देखा तो भीषण आग लग रही थी। ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थी। उन्होंने शोर मचाया और पहले घर में सो रहे सदस्यों को जगाकर बाहर निकाला। आग फैल जाने के कारण कुछ लोग तो बालकनी से ही कूद गए और अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है
पड़ोसी और ग्रामीण दौड़े
इधर, आग लगने की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस से और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सभी मिलकर आग बुझाने की कोशिश में जुटे, जिसके पास जो साधन मिला, उसी से पानी लाकर डालना शुरू किया, लेकिन आग फैलती गई और पूरे मकान को चपेट में ले लिया। करीब 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।