सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer News: Baba Burns 11-Year-Old with Hot Rod for Bedwetting, Accused Taken into Police Custody

Barmer News: नींद में पेशाब करने पर 11 साल के मासूम को बाबा ने गर्म रॉड से दागा, पुलिस हिरासत में आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

सेड़वा के हरपालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे गुरुकुल के बाबा द्वारा 11 साल के मासूम को गर्म लोहे की रॉड से दागने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा नींद में पेशाब कर देता था, जिसकी सजा उसे दी गई।

Barmer News: Baba Burns 11-Year-Old with Hot Rod for Bedwetting, Accused Taken into Police Custody
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जिले के सेड़वा इलाके में स्थित एक गुरुकुल में 11 साल के मासूम बच्चे को उसके नींद में पेशाब करने की आदत के चलते गुरुकुल के बाबा नारायण गिरी ने गर्म लोहे की रॉड से जांघ पर दाग दिया। घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुकुल में रह रहे अन्य बच्चों के साथ भी कई बार मारपीट और टॉर्चर किया जाता है। कुछ बच्चों ने खुलासा किया कि उन्हें बार-बार लोहे की रॉड से दागा गया है। 

Trending Videos


घटना के बाद बच्चा गुरुकुल से भागकर बाहर आया और रेहड़ी चलाने वाले के पास जाकर इसकी जानकारी दी। उसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उसे घर पहुंचाया। परिजनों ने मासूम बच्चे के बयान का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण हरपालेश्वर महादेव मंदिर गुरुकुल पहुंचे और गुरुकुल के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाबा नारायण गिरी को हिरासत में ले लिया है। ग्राम पंचायत सरपंच का कहना है कि इस बाबा के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी थीं, लेकिन ट्रस्ट की बदनामी के डर से मामले को दबा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karauli News: बिजली चोरों पर चला विद्युत निगम का हंटर, 650 घरों से जम्फर हटाए, 3 लाख 20 हजार का चालान काटा

गौरतलब है कि हरपालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट 2022 से घुमंतू गरीब और अनाथ बच्चों के लिए गुरुकुल चला रहा है। भरतपुर का रहने वाला नारायण गिरी यहां बच्चों को पढ़ाता है और उसके द्वारा कई बार बच्चों को अमानवीय यातनाएं देने की शिकायतें भी सामने आई हैं। चौहटन डिप्टी जीवनलाल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और बाबा को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक कोई लिखित रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed