{"_id":"688f65a884360426a808820f","slug":"barmer-news-barmer-news-mp-ummedaram-did-field-inspection-in-nagana-on-complaint-of-land-subsidence-and-crac-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: जमीन धंसने और खेतों में दरारों की शिकायत पर आगे आए सांसद उम्मेदाराम, नागाणा में किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: जमीन धंसने और खेतों में दरारों की शिकायत पर आगे आए सांसद उम्मेदाराम, नागाणा में किया स्थलीय निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Barmer News: सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने स्पष्ट कहा कि जो स्थिति उन्होंने नागाणा में देखी, वह बेहद चिंताजनक है। खेतों की दरारें, जमीन की असामान्य धंसान और कुओं में बदबूदार केमिकल युक्त पानी, यह सब इस बात की ओर इशारा करता है कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में लापरवाही और अनियमितता बरती जा रही है।
प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बाड़मेर जिले के नागाणा क्षेत्र में क्रूड ऑयल उत्पादन के दौरान निजी कंपनियों द्वारा किए जा रहे अनियंत्रित विस्फोटों और उनके दुष्प्रभाव को लेकर स्थानीय लोग और किसान लगातार शिकायत करते आ रहे हैं। इसे लेकर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल रविवार को स्वयं क्षेत्र में पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
Trending Videos
नागाणा के एमपीटी क्रूड ऑयल प्रोडक्शन क्षेत्र में बीते कई महीनों से कंपनियों द्वारा किए जा रहे ब्लास्टिंग कार्यों के चलते जमीन धंसने, खेतों में गहरी दरारें पड़ने और कृषि कुओं में रसायन युक्त दूषित पानी आने की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे क्षेत्र के किसान और ग्रामीण गंभीर संकट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jaisalmer News: झालावाड़ हादसे के बाद बालोतरा में बड़ा एक्शन, 95 जर्जर सरकारी भवनों को गिराने का आदेश; जानें
‘किसानों की पीड़ा देखकर दिल दहल गया’
निरीक्षण के बाद सांसद बेनीवाल ने स्पष्ट कहा कि जो स्थिति उन्होंने नागाणा में देखी, वह बेहद चिंताजनक है। खेतों की दरारें, जमीन की असामान्य धंसान और कुओं में बदबूदार केमिकल युक्त पानी, यह सब इस बात की ओर इशारा करता है कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में लापरवाही और अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि वे इस गंभीर विषय को लोकसभा में जोरदार तरीके से उठाएंगे और केंद्र सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर कंपनियां किस स्तर तक पर्यावरण और जीवन को खतरे में डाल रही हैं।
निजी कंपनियों पर मनमानी के आरोप, प्रशासन पर भी उठे सवाल
सांसद ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि निजी कंपनियां स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से क्रूड ऑयल के दोहन में विस्फोट जैसी तकनीकों का उपयोग कर रही हैं, जो कि न केवल गलत है बल्कि गांवों के घरों, स्कूलों और सार्वजनिक भवनों तक को क्षति पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि इन विस्फोटों से कृषि योग्य भूमि में गहरी दरारें पड़ रही हैं, खेत बंजर हो रहे हैं और कुओं का पानी पीने लायक नहीं रहा। यह स्थिति अब केवल पर्यावरण या खेती की समस्या नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य और जनजीवन से जुड़ा बड़ा संकट बन चुकी है।
‘प्रशासनिक चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण’
बेनीवाल ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्यवाही न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब यह मुद्दा हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा और किसानों व ग्रामीणों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी लापरवाह गतिविधियों को नजरअंदाज करना भविष्य में और भी गंभीर आपदाओं को न्योता देना है।
यह भी पढ़ें- Jaipur News: ‘हर बार CM भगवान कृष्ण से प्रार्थना करते हैं तो भारी बारिश होती है’, मंत्री के बयान पर बवाल
ग्रामीणों से संवाद, समाधान का दिलाया भरोसा
रविवार को सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल बाड़मेर जिले के दौरे पर थे, जहां उन्होंने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर किसानों और ग्रामीणों से संवाद किया। नागाणा क्षेत्र के चित्र गांव में उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और उचित समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, किसान और सामाजिक कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। सांसद ने इस मौके पर साफ किया कि वे इस विषय को लेकर राज्य और केंद्र स्तर पर दबाव बनाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके और प्रभावित परिवारों को न्याय मिल सके।