सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer News: Border area immersed in darkness, Collector Tina Dabi thanked public for cooperation in blackout

Barmer News: अंधेरे में डूबा सरहदी इलाका, कलेक्टर टीना डाबी ने ब्लैक आउट में सहयोग के लिए जनता का आभार माना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 07 May 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के सरहदी बाड़मेर में केंद्र सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा ब्लैक आउट किया गया, जिसके चलते पूरा बाड़मेर 15 मिनट के लिए अंधेरे में डूबा नजर आया। इस ब्लैक आउट के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। 

Barmer News: Border area immersed in darkness, Collector Tina Dabi thanked public for cooperation in blackout
अंधेरे में डूबा बाड़मेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गृह मंत्रालय के निर्देश पर आज रात हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार जिले में रात्रि 8 से 8.15 बजे तक ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास किया गया। 8 बजते ही सायरन की गूंज शुरू हुई, जिसके बाद लोगों ने तुरंत अपने घरों की बिजली बंद कर दी। वहीं विद्युत विभाग द्वारा भी बिजली की कटौती की गई और स्ट्रीट लाइटों को बंद किया गया। 

Trending Videos


ये भी पढ़ें: Kota News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शहर में आतिशबाजी, मॉक ड्रिल में हुआ राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक आउट के चलते करीब 15 मिनट तक पूरा बाड़मेर अंधेरे में डूब गया और पूरी तरह से शांति छा गई। जिला प्रशासन ने इसके लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई थी, जिसका व्यापक असर देखने को मिला और लोगों ने 8 बजते ही अपने घरों और दुकानों की बिजली बंद कर दी।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि निर्धारित समय में सायरन बजते ही सभी नागरिकों ने अपने घरों, दुकानों, होटलों, भवनों, वाहनों, स्ट्रीट लाइट, पर्यटन स्थलों व कार्यालयों की सभी लाइटें बंद करने के साथ ही अन्य किसी भी प्रकार की रोशनी का प्रयोग नहीं किया। कलेक्टर ने ब्लैक आउट के पूर्वाभ्यास में प्रशासन का सहयोग करने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed