{"_id":"69d5179369c72f3a8c003a4f","slug":"barmer-news-unscrupulous-vandals-damage-over-a-dozen-luxury-cars-police-launch-investigation-into-incident-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: बेखौफ बदमाशों ने डेढ़ दर्जन लग्जरी गाड़ियों में की तोड़फोड़, घटना की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Barmer News: बेखौफ बदमाशों ने डेढ़ दर्जन लग्जरी गाड़ियों में की तोड़फोड़, घटना की जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Barmer News: बाड़मेर में बेखौफ बदमाशों ने शहर के जैन मोहल्ले में डेढ़ दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियों में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की आलाधिकारी में मय टीम के मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।
तोड़फोड़ किए जाने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बाड़मेर में बेखौफ बदमाशों ने शहर के जैन मोहल्ले में डेढ़ दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियों में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की आलाधिकारी में मय टीम के मौके पर पहुंचे। एक ही रात में इलाके की चार-पांच गलियों में कई गाड़ियों के शीशे तोड़ने सहित तोड़फोड़ की घटना को लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।
Trending Videos
इस तरह की घटनाओं के बाद लोग पुलिस के रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत पर जानकारी बताइए और उन्हें त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक रात में चार-पांच गलियों में घर के बाहर खड़ी 15-16 लग्जरी गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटना को अंजाम दिया गया है। उनका कहना है कि बदमाशों में पुलिस को लेकर कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है और रात्रि में पुलिस की गश्त को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
पढ़ें- Bikaner: छेड़छाड़ के विवाद ने लिया उग्र रूप, दो समुदायों में पत्थरबाजी से फैला तनाव; रातभर तैनात रही पुलिस
बाड़मेर उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि जैन मोहल्ले में गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली एसएचओ मंजू मय टीमों के मौके पर पहुंचीं। इसके साथ ही स्वयं भी मौके पर आया। उन्होंने बताया कि इस मामले में बदमाशों का पता लगाकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त में कहां कमी रही, इसको भी देखा जा रहा है और गश्त को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन