{"_id":"67b235ba2b06119dc80f8a87","slug":"14-kosi-parikrama-of-adi-badri-dham-begins-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-356846-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: आदि बद्री धाम की 14 कोसीय परिक्रमा प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: आदि बद्री धाम की 14 कोसीय परिक्रमा प्रारंभ
विज्ञापन
आदिबद्री धाम की परिक्रमा लगाते श्रद्धालु
विज्ञापन
डीग। श्री मान मंदिर सेवा संस्थान एवं आदि बद्री धाम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्य आदि बद्री की 14 कोसीय परिक्रमा रविवार से प्रारंभ हुई, जो 19 फरवरी को संपन्न होगी। श्रीकृष्ण ने अपने माता-पिता को दर्शन कराने के लिए आदि बद्री धाम के अंतर्गत यहां सभी पर्वतों को स्थापित किया था।
ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा के सानिध्य में मान मंदिर सेवा संस्थान व आदि बद्री धाम के महंत शिवरामदास सहित ब्रजवासियों ने खनन माफियाओं से लंबी लड़ाई के पश्चात इन पर्वतों को संरक्षित कराया था। इनमें नर पर्वत, नारायण पर्वत, त्रिकूट पर्वत, विंध्याचल पर्वत, मैनाक पर्वत, रोहिताचल पर्वत, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरकी पौढ़ी आदि तीर्थ आते हैं। यात्रा आदि बद्री से चलकर गांव अलीपुर, गदरवास, रुंध, हयातपुर होते हुए जटेरी पहुंची। ब्रज गोपियों के नृत्य से वातावरण भव्य हो गया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
यात्रा को संबोधित करते हुए श्री मान मंदिर सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री ने कहा की गिरिराज महाराज की तरह आदि बद्री धाम परिक्रमा मार्ग का निर्माण भी राज्य सरकार कराए। इस मामले को लेकर जल्दी ही प्रतिनिधि मंडल राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाक़ात करेगा। इस दौरान भूरा बाबा, हरि बोल दास, देवी कृष्ण प्रिया, वंशी देवी, सुल्तान, रमेश सरपंच उदयपुरी, जगदीश, भीम, देवीराम आदि मौजूद रहे।
Trending Videos