सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur News Dispute between two parties over leasing of temple land firing after release from jail one dead

Bharatpur News: मंदिर की जमीन लीज पर लेने के चलते दो पक्षों में विवाद, जेल से छूटने पर फायरिंग, एक की मौत

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार

प्राचीन मंदिर की जमीन लीज पर लेने के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। जेल से छूटने पर फायरिंग के दौरान एक की मौत और दो लोग घायल हो गए।

Bharatpur News Dispute between two parties over leasing of temple land firing after release from jail one dead
दो पक्षों में हुए विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर जिले के डीग सदर थाना क्षेत्र में प्राचीन मंदिर की जमीन लीज पर लेने के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जब तीनों आरोपी जेल से छूटकर घर आ रहे थे तो शिकायत करने वाले पक्ष ने तीनों पर फायरिंग करने के साथ इनके घर जाकर भी फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बल्कि दोनों घायलों का जयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


हरवीर सिंह एएसआई ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव खोहरी निवासी ओमप्रकाश और हरिओम दो पक्ष है। जो गांव के प्राचीन मंदिर की जमीन को लीज पर लेने को लेकर दोनों में 10 दिन पहले विवाद हुआ था। ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने प्रदीप, मोहन और गुलज़ार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार शाम को यह तीनों जेल से छूटे थे। ओमप्रकाश और उनके साथियों ने इन्हें रास्ते में घेरकर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में प्रदीप घायल हो गया। साथ ही मोहन और गुलजार भाग निकले।

उसके बाद ओमप्रकाश ने हरिओम के घर जाकर फायरिंग कर दी, जिसमें हरिओम और गौरव घायल हो गए। सूचना मिलते ही डीग सदर थाना पुलिस पहुंची और घायलों को डीग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में तीनों को भरतपुर आरबीएम अस्पताल में भेजा। जहां 44 वर्षीय हरिओम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही गौरव और प्रदीप को जयपुर रेफर कर दिया, जहां जयपुर के सरकारी अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।

मृतक व्यक्ति हरिओम सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, गांव में एक प्राचीन मंदिर है, जिसकी 400 बीघा जमीन है। इसे प्रतिवर्ष मंदिर का पुजारी लीज पर देता है। इस साल इस जमीन को लीज पर ओमप्रकाश और हरिओम लेना चाहते थे। दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed