सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Gang selling girls for prostitution exposed

Bharatpur News: बच्चियों को देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gang selling girls for prostitution exposed
धौलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला आरोपी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी धौलपुर। जिला पुलिस ने बच्चियों को देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। धौलपुर निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरोह के तार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सिक्किम एवं उत्तराखंड से जुड़े हुए हैं। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है, इससे गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी हो सके। पुलिस की प्रारंभिक जांच में देह व्यापार के लिए बच्चियों की सप्लाई करने की बात सामने आई है।
Trending Videos


जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बताया कि सूचना मिली कि शहर के गड़रपुरा स्थित राव साहब का बाड़ा इलाके में एक महिला दो दिन पूर्व एक दो माह की बच्ची को लेकर आई है। उसे बेचने की फिराक में है। पुलिस ने निहालगंज थाना इलाके में स्थित घर पर छापा मारा। यहां से नीतू छारी नामक महिला को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि नीतू 4 फरवरी को इस बच्ची को लेकर आई है। जब उससे बच्ची के जन्म संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह दिखा नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में महिला ने बताया कि बच्ची को डेढ़ लाख रुपये में दिल्ली से खरीदा है। इस संबंध में महिला के खिलाफ थाने पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की पड़ताल में दुधमुंही बच्ची के माता-पिता के सिक्किम के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। बच्ची का दो माह पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्म हुआ था। गिरोह बच्चियों की चोरी व फर्जी दस्तावेज तैयार कर देह व्यापार की मंडियों में सप्लाई करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed