सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Jumped onto tracks twice from foot overbridge

Bharatpur News: फुट ओवरब्रिज से दो बार पटरियों पर लगाई छलांग

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jumped onto tracks twice from foot overbridge
घायल युवक का उपचार करते चिकित्सक
विज्ञापन
भरतपुर। बयाना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। फुट ओवर ब्रिज से पटरियों के बीच दो बार छलांग लगा दी। पटरियों पर गिरकर युवक का सिर फट गया। काफी मात्रा में खून बह गया।
Trending Videos


जीआरपी के जांच अधिकारी रामकेश के अनुसार घायल युवक युवक लाल दरवाजा निवासी राजेंद्र (23) पुत्र पूरन है। उसने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया है। वह दोपहर एक बजे घर से बुआ के घर रुपबास जाने के लिए बयाना रेलवे स्टेशन आया। यहां वह फुट ओवरब्रिज से पटरी पर कूदा। पहली बार कूदने पर जब उसे गंभीर चोट नहीं आई, तो वह दोबारा पुल पर चढ़ा और फिर से कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म पर मौजूद व्यापार महासंघ के सेक्टर प्रभारी जवाली धाकड़ ने सूचना आरपीएफ एवं जीआरपी को दी। जीआरपी ने घायल को उपचार के लिए ऑटो की मदद से बयाना सीएचसी पहुंचाया। जवाली धाकड़ ने बताया कि युवक को काफी देर तक पटरियों के बीच पड़ा रहने के बाद उठाया गया। प्लेटफार्म पर ले जाकर उसका प्राथमिक उपचार किया। युवक के सिर में गंभीर चोट आई हैं। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed