{"_id":"67af8fcb35ef0505440e87c9","slug":"taste-rasgullas-with-holi-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-355915-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: होली के संग लीजिए रसगुल्लों का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: होली के संग लीजिए रसगुल्लों का स्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। बृज उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले तथा स्वयं सिद्धा मेले का आयोजन कंपनी बाग स्थित ग्रामीण हाट में 17 से 23 फरवरी तक किया जाएगा। इसमें 100 से अधिक उद्यमी एवं दस्तकारों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। आमजन होली की मस्ती में झूम रसगुल्लों का स्वाद ले सकेंगे।
जिला उद्योग केंद्र में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता हुई। महाप्रबंधक सीएम गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में लगने वाले मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. अमित यादव करेंगे। सरसों के तेल एवं शहद की विशेष स्टॉल लगाई जाएंगी। बैंकों ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बताया कि मेले में बीकानेर के रसगुल्ले, भुजिया, सहारनपुर का फर्नीचर, कानपुर की साड़ियां, खुर्जा की क्रॉकरी, भरतपुर का सरसों का तेल, शहद, भुसावर के अचार, मुरब्बा एवं हस्तशिल्प के सामान की बिक्री की जाएगी। फैशन शो, मेहंदी, रंगोली, वाद्य यंत्र वादन, कुकिंग, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, मिक्की माउस, कैंटीन आदि लगाई जाएंगी।
शुभारंभ 17 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे होगा। 18 को माइकल कला केंद्र व प्रयास संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 19 को चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से कवि सम्मेलन, 20 को राजस्थानी लोक नृत्य, 21 को बृज होली महोत्सव और 22 फरवरी को देशभक्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लघु उद्योग भारी महिला इकाई की अध्यक्ष कविता गोयल, सचिव हरप्रीत कौर, कोषाध्यक्ष सोनल गुप्ता, सदस्य मीरा गोयल, रंजना पाराशर, भारती गुप्ता और आरती गोयल मौजूद रहीं।
18 को मंगल हाट स्थगित
ग्रामीण हाट, कंपनी बाग में 17 से 23 फरवरी तक स्वयं सिद्धा मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सीएम गुप्ता ने बताया कि मेले के दौरान कंपनी बाग में लगने वाली मंगल हाट 18 फरवरी को स्थगित की गई है।
Trending Videos