सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Temporary cleaning workers staged a sit-in protest in front of the BJP office

Rajasthan: अस्थाई सफाई कर्मचारियों का भाजपा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन, CM भजनलाल से अब न्याय की उम्मीद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Feb 2025 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: भरतपुर शहर में नगर निगम द्वारा अभी हाल ही में शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नए ठेके किए गए हैं। जिसमें कई ठेकेदारों को काम दिया गया है और उन ठेकेदारों द्वारा स्थाई कर्मचारियों को सही वेतन नहीं दिया जा रहा। 
 

Temporary cleaning workers staged a sit-in protest in front of the BJP office
भाजपा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाल्मीकि सफाई सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले कई दिनों से ठेकेदार की मनमानी के चलते अस्थाई सफाई कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अस्थाई सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उनके वेतन में वृद्धि की जाए, इसके साथ ही कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाए, जिससे उन्हें सफाई करने में आसानी हो और शहर की सफाई भी बेहतर ढंग से हो सके।

Trending Videos


स्थाई कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार उन्हें बहुत कम पैसे देता है, जिससे उनके परिवार के पालन पोषण में काफी समस्या आ रही है। इसी मांग को लेकर के भाजपा कार्यालय के सामने धरने पर बैठे है। सरकार से न्याय की गुहार के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि भरतपुर नगर निगम में सफाई का ठेका उठाया जाता है, जिसके चलते ठेकेदार अपनी मनमानी ढंग से कर्मचारियों से कम वेतन में काम लेते हैं। अस्थाई कर्मचारियों को ठेकेदार के द्वारा मात्र 5000 दिए जाते हैं, जिससे उनके परिवार के पालन पोषण में दिक्कत आती है। नगर निगम के स्थाई सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए, साथ ही सफाई कर्मचारियों की संख्या में इजाफा किया जाए।

अस्थाई सफाई कर्मचारी महिला सुनीता ने बताया कि उसे 5000 मिलते हैं और परिवार बड़ा है। परिवार के पालन पोषण के लिए काफी समस्या आती है। ठेकेदार के द्वारा काम अधिक लिया जाता है, बल्कि उसके बदले में पैसे कम दिए जाते हैं। उनकी मांग है कि उनके वेतन को बढ़ाया जाए। नगर निगम कार्यालय के सामने से अस्थाई कर्मचारियों ने रैली निकालकर भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उसके सामने धरना प्रदर्शन कर न्याय की गुहार के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा को ज्ञापन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed