सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Used to cheat by making obscene videos, 5 arrested

Bharatpur News: अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ठगी, 5 गिरफ्तार

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत दो थानों की पुलिस टीमों ने 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर व महंगे फोन सस्ते में बेचने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
Trending Videos




एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि थाना कामां पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बिलोंद के जंगल से 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मुबीन, आस मोहम्मद और अकरम के रूप में हुई है। पूछताछ में इन अपराधियों ने कबूल किया कि वे ऑनलाइन अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करते थे। ठगी की रकम को वे फर्जी बैंक खातों में जमा कराकर निजी उपयोग में लेते थे। पूरे कार्य में मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था। इसी तरह थाना कैथवाडा पुलिस ने दो अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ये आरोपी सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में मोबाइल फोन बेचने का झांसा देकर ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में नब्बी और शहबाज हैं। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फेसबुक पर महंगे मोबाइल फोन को सस्ते दामों में बेचने का झांसा देते थे। ग्राहक से ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद मोबाइल नहीं भेजते थे। इस पूरे रैकेट में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जो फर्जी सिम कार्ड, चोरी के मोबाइल फोन और फर्जी बिल बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed