सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Vasunandi Maharaj's auspicious entry to his birthplace after seven years

Bharatpur News: वसुनंदी महाराज का सात साल बाद जन्मस्थली में मंगल प्रवेश

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Vasunandi Maharaj's auspicious entry to his birthplace after seven years
कार्यक्रम में मौजूद आचार्य वसुनंदी महाराज।
विज्ञापन
धौलपुर। दिगंबर जैन परंपरा के महान संत, आचार्य वसुनंदी सागर महाराज का रविवार को 21 शिष्यों के साथ मनियां में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य संघ की जैन समाज द्वारा अगवानी की गई।
Trending Videos


सबसे पहले बिरोधा गांव में गुरुदेव वसुनंदी के मंगल सानिध्य में भव्य सिंह द्वार का उद्घाटन किया गया। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में गुरुदेव को श्री1008 श्रीचंद्र प्रभू जैन मंदिर मनियां लाया गया। आचार्य वसुनंदी के सात साल बाद अपनी जन्म स्थली में आगमन पर मंदिर में विराजमान श्रीचंद्र प्रभू भगवान की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल प्रवचनों में आचार्य वसुनंदी ने कहा कि भगवान की भक्ति में सराबोर रहकर ही हम अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं। राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed