{"_id":"6a13c01c5dd7a2b73c0cf529","slug":"bhilwara-news-anger-erupts-after-animal-remains-found-outside-temple-hindu-groups-block-road-demand-arrests-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: मंदिर के बाहर पशु के अवशेष मिलने से भड़का आक्रोश, हिंदू संगठनों ने रोड जाम किया, गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: मंदिर के बाहर पशु के अवशेष मिलने से भड़का आक्रोश, हिंदू संगठनों ने रोड जाम किया, गिरफ्तारी की मांग
Mon, 25 May 2026 08:51 AM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 08:51 AM IST
सार
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंदिर के बाहर मृत पशु के अवशेष फेंके जाने की घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर पशु के अवशेष मिलने से भड़का आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा शहर में रविवार रात को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर के बाहर मृत पशु के अवशेष फेंके जाने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मंदिर के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
स्थिति को देखते हुए सीओ सिटी सज्जन सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी हनुमान चौधरी सहित भारी पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर माहौल शांत कराने का प्रयास करते रहे। वहीं हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजस्थान के राजसमंद में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत; चालक फरार
विज्ञापन
बजरंग दल के महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने आरोप लगाया कि भीलवाड़ा शहर में लगातार धार्मिक भावनाओं को आहत करने और माहौल खराब करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले भी बालाजी मंदिर के पास गाय की पूंछ काटकर फेंकने की घटना हुई थी। इसके अलावा हाल ही में गाय के साथ कुकर्म और देवस्थान की प्रतिमाएं तोड़ने जैसी घटनाएं भी सामने आई थीं।
उन्होंने बताया कि अब शास्त्री नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के सामने हनुमान मंदिर के बाहर वाहन रोककर मृत बकरे की खाल और अवशेष फेंके गए, जिससे लोगों में भारी रोष है। मुकेश प्रजापत ने कहा कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, जिसे अब सर्व हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक रोड जाम और धरना जारी रहेगा।