Bhilwara News: भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, आमने-सामने से भिड़ीं तेज रफ्तार बाइकें
रविवार को जहाजपुर क्षेत्र में NH-148 D पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर घायल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-148 D पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। धोड़-नाथून गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद चारों युवक करीब 100 मीटर दूर जा गिरे और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और मौके पर पहुंचने पर सड़क पर खून बिखरा हुआ था, जबकि दो युवकों के चेहरे बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे।
सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: Sirohi News: गुजरात से चला करोड़ों का खजाना: मंडार टोल प्लाजा में पकड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार
हादसे में मृतकों की पहचान टिकड़ गांव निवासी जितेंद्र (35) पुत्र अशोक मेघवंशी, इटुंडा निवासी नरेंद्र (36) पुत्र हरजीराम मेघवंशी और जोझर गांव निवासी विशाल (19) पुत्र हनुमान सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वहीं जोझर निवासी राहुल (18) पुत्र सरदार सिंह गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस के अनुसार विशाल और राहुल दोनों मित्र थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। रविवार को वे राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (RS-CIT) की परीक्षा देने जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जितेंद्र और नरेंद्र भी आपस में दोस्त थे और निजी कार्य से निकले थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और अनियंत्रित होने के कारण आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हृदय विदारक हादसे के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर है। एक साथ तीन युवाओं की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.