{"_id":"69ff631e7298aec6f203bda6","slug":"bhilwara-news-two-children-drown-while-bathing-to-beat-heat-tragic-deaths-leave-area-in-mourning-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara News: गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए दो मासूम नाड़ी में डूबे, दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara News: गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए दो मासूम नाड़ी में डूबे, दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम
Sat, 09 May 2026 10:09 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:09 PM IST
सार
गर्मी से राहत पाने के लिए नाड़ी में नहाने गए दो मासूम दोस्त गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद दोनों शव बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
कुंवाड़ा खान की नाड़ी में डूबे दो मासूम
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित कुंवाड़ा खान इलाके में शनिवार को गर्मी से राहत पाने के लिए नाड़ी में नहाने गए दो मासूम दोस्त गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुंवाड़ा खान क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी अब्बास (12) पुत्र जाकिर हुसैन और अल्तमस (14) पुत्र जब्बार मोहम्मद शनिवार दोपहर करीब 2 बजे घर से नहाने के लिए निकले थे। दोनों बच्चे पास स्थित नाड़ी पर पहुंचे, जहां नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों की नजर नाड़ी के किनारे पड़े बच्चों के कपड़ों और चप्पलों पर पड़ी। लोगों ने बच्चों को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अनहोनी की आशंका पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dausa News: प्रसूता की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
सूचना मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गए। इसके बाद दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने दोनों शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
सुभाष नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र पाल ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत नाड़ी में डूबने से हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।