फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bhilwara-sadar-sho-lokpal-singh-found-injured-at-government-quarter-gunshot-suspected

Rajasthan: सरकारी आवास में लहूलुहान मिले थाना प्रभारी, गोली लगने की आशंका से हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Aug 2026 10:41 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 10:41 PM IST
सार

Rajasthan News: भीलवाड़ा के सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह अपने सरकारी आवास में गंभीर रूप से घायल मिले। उन्हें महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में गोली लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं से जांच जारी है।
 

विज्ञापन
bhilwara-sadar-sho-lokpal-singh-found-injured-at-government-quarter-gunshot-suspected
थाना प्रभारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह मंगलवार शाम अपने सरकारी आवास में गंभीर रूप से लहूलुहान मिलने से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जवानों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी में गोली लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना ने पूरे पुलिस विभाग को सकते में डाल दिया है और इसके कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस टीम
मंगलवार शाम थाना प्रभारी लोकपाल सिंह अपने सरकारी क्वार्टर में गंभीर अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने शुरू की गहन जांच
घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचे। अधिकारियों ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस की अलग-अलग टीमें सरकारी आवास का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। घटनास्थल को सुरक्षित कर हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने की आशंका, लेकिन पुष्टि नहीं
प्रारंभिक जानकारी में थाना प्रभारी को गोली लगने की आशंका सामने आई है। हालांकि यह गोली कैसे चली, किन परिस्थितियों में चली और घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसे लेकर पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस दुर्घटनावश गोली चलने, आत्मघाती प्रयास और अन्य संभावित पहलुओं सहित हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल से जुटाए गए प्रमाणों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें: मानगढ़ धाम: केंद्र के फैसले से सियासी संग्राम, गहलोत ने याद दिलाया PM मोदी का वादा, क्या बोले रोत?

अफवाहों से बचने की अपील
घटना के बाद पुलिस महकमे में चिंता का माहौल है। जिले भर के पुलिस अधिकारी अस्पताल और जांच की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार लोकपाल सिंह का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मामले से जुड़ी किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed