सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   rajasthan bjp cheaf Madan Rathore said in India Can't Be Left to Leaders Out on Bail in bhilwara

Rajasthan: 'जमानत पर चलने वालों के भरोसे देश नहीं छोड़ सकते' भीलवाड़ा में मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhilwara: भीलवाड़ा में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी, अशोक गहलोत और विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

rajasthan bjp cheaf Madan Rathore said in India Can't Be Left to Leaders Out on Bail in bhilwara
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा ने भीलवाड़ा में आज शक्ति प्रदर्शन करते हुए विपक्ष पर जमकर राजनीतिक प्रहार किए। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन केवल उपलब्धियों का मंच नहीं रहा, बल्कि कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर तीखे हमलों का अखाड़ा भी बन गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जमानत पर चलने वाले घोटालेबाज नेताओं के भरोसे देश को नहीं छोड़ा जा सकता।



12 वर्षों को बताया सेवा और सुशासन का स्वर्णिम काल
सैकड़ों प्रबुद्धजनों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आयोजित सम्मेलन में राठौड़ ने मोदी सरकार की 12 वर्षों की यात्रा को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक लगातार मिले जनादेश इस बात का प्रमाण हैं कि देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पहले से अधिक मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सबका साथ-सबका विकास' को बताया धरातल पर उतरी नीति
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को केवल नारे तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे धरातल पर उतारकर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा, किसान और नारी शक्ति सरकार की नीतियों से स्वयं को सशक्त महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुद्धिजीवियों से किया जनजागरण का आह्वान
राठौड़ ने उपस्थित बुद्धिजीवियों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, चौपालों और मोहल्लों में जाकर लोगों को विपक्ष के भ्रम फैलाने वाले अभियान से सावधान करें और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।

राहुल गांधी पर साधा सीधा राजनीतिक निशाना
अपने भाषण में राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच मोदी सरकार देश को ऊर्जा संकट से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन राहुल गांधी ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे।

सर्वदलीय बैठक से दूरी पर उठाए सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि देशहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी राहुल गांधी शामिल नहीं हुए। राठौड़ ने कहा, जो नेता विदेशों में जाकर अपने ही देश के प्रधानमंत्री और भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करे, उसकी राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

अशोक गहलोत के बयान पर भी बोला हमला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके नेता द्वारा पाकिस्तान के पक्ष में बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हाल ही में विदेश नीति को लेकर दिए गए गहलोत के बयान का जिक्र करते हुए राठौड़ ने कहा कि देश के बुद्धिजीवी वर्ग को विचार करना चाहिए कि यदि ऐसी सोच रखने वाले लोगों के हाथ में सत्ता आ जाए तो देश का भविष्य कैसा होगा।

कांग्रेस मुक्त भीलवाड़ा का लक्ष्य लेकर मैदान में भाजपा
सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि भीलवाड़ा जिला संगठन हमेशा प्रदेश में अग्रणी रहा है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मिली सफलता के बाद अब पार्टी पंचायत राज और निकाय चुनावों में भी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के दम पर भीलवाड़ा को कांग्रेस मुक्त बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।

स्थानीय चुनावों से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के बहाने आयोजित इस सम्मेलन से भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया कि आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है। एक ओर जहां मंच से मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान हुआ, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और विपक्ष पर तीखे हमलों के जरिए चुनावी माहौल को गर्माने का प्रयास भी साफ दिखाई दिया।

महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भी पहुंचे राठौड़
अपने भीलवाड़ा प्रवास के दौरान मदन राठौड़ महिला मोर्चा द्वारा आयोजित "कम तेल की थाली, समृद्ध भारत की खुशहाली" कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां महिलाओं द्वारा तैयार किए गए कम तेल वाले स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। राठौड़ ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया, महिलाओं से संवाद किया और व्यंजनों का स्वाद भी चखा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा परिहार और जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहीं।

मंदिर दर्शन से लेकर गौसेवा तक किया सहभाग
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भीलवाड़ा प्रवास के दौरान टंकी के बालाजी और दूधाधारी मंदिर में दर्शन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गौशाला में गायों को लापसी और हरा चारा खिलाकर गौसेवा की तथा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।

ये भी पढ़ें: 'भाजपा सरकार में नहीं हुआ एक भी पेपर लीक', भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के दावे से गरमाई सियासत


वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और सफाईकर्मियों का किया सम्मान
इसके अलावा वरिष्ठ जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न मंडलों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और सामाजिक जनों के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। गणेश मंडल क्षेत्र में उन्होंने 15 सफाईकर्मियों का शॉल, श्रीफल और परिंडे भेंट कर सम्मान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed