{"_id":"69ef965bcc8d867f5c0d9f2a","slug":"bikaner-news-rain-and-hailstorm-in-sridungargarh-change-weather-signs-of-relief-from-heat-in-bikaner-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: श्रीडूंगरगढ़ में बारिश-ओलावृष्टि से बदला मौसम, बीकानेर में गर्मी से राहत के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: श्रीडूंगरगढ़ में बारिश-ओलावृष्टि से बदला मौसम, बीकानेर में गर्मी से राहत के संकेत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार
लू और तेज गर्मी के बीच श्रीडूंगरगढ़ में बारिश और ओले गिरने से मौसम में बदलाव दिखाई दिया है। इससे बीकानेर में भी तापमान कम होने के संकेत मिल रहे हैं।
श्रीडूंगरगढ़ में बारिश और ओले गिरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भीषण गर्मी के बीच श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बेनीसर सहित आसपास के कई गांवों में ओले गिरने से तापमान में गिरावट की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने भी बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
Trending Videos
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बीकानेर में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार सुबह 11 बजे ही पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर तक तापमान के फिर 44 डिग्री से ऊपर जाने की आशंका है, जिससे दिन में लू जैसे हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, हीट वेव से जनजीवन प्रभावित; अस्पतालों में विशेष वार्ड तैयार
रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बीती रात न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन की सबसे गर्म रात मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात भी तापमान 30 डिग्री से नीचे जाने की संभावना कम है, जिसके चलते उमस और गर्मी बनी रह सकती है।
इसी बीच श्रीडूंगरगढ़ में बादलों की सक्रियता, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो बीकानेर शहर में भी तापमान में गिरावट आ सकती है और भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

कमेंट
कमेंट X