{"_id":"6a5764612266351eb30fdd08","slug":"bikaner-acb-takes-major-action-power-grid-dgm-caught-taking-bribe-of-rs-90000-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4503774-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ACB Action: बीकानेर में एसीबी का बड़ा एक्शन, पावर ग्रिड के डिप्टी जीएम 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ACB Action: बीकानेर में एसीबी का बड़ा एक्शन, पावर ग्रिड के डिप्टी जीएम 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Wed, 15 Jul 2026 04:21 PM IST
बीकानेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 04:21 PM IST
सार
बीकानेर में एसीबी ने पावर ग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर देवेश कुमार सिंह को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर बिजली लाइन का काम बिना बाधा चलने देने के बदले एक लाख रुपये मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में डीजीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर देवेश कुमार सिंह को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसीबी के अनुसार, परिवादी की फर्म बिजली लाइन बिछाने के लिए निर्धारित स्थान पर फाउंडेशन और अर्थिंग का कार्य कर रही थी। आरोप है कि इस कार्य में कोई बाधा नहीं डालने और काम को सुचारू रूप से जारी रखने देने के एवज में आरोपी अधिकारी ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 90 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
पढ़ें: करोड़ों की आय, हजारों संपत्तियां और बहुमूल्य आभूषण; जानकर चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन
बुधवार को एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशन तथा बीकानेर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान सीआई इंद्र कुमार सहित एसीबी की टीम मौके पर मौजूद रही।
फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके कार्यालय और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसी रिश्वतखोरी से जुड़े संभावित नेटवर्क, लेन-देन और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में आगे और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।