{"_id":"68fa15c64287b6878608d151","slug":"bikaner-crumbling-relationships-husband-strangles-wife-and-then-hangs-himself-both-die-bikaner-news-c-1-1-noi1354-3546506-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: घरेलू विवाद में मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया, पत्नी की हत्या के बाद फंदे पर लटका पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: घरेलू विवाद में मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया, पत्नी की हत्या के बाद फंदे पर लटका पति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार
आपसी मनमुटाव को लेकर पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फंदे पर झूल गया। दंपति के दो मासूम बच्चे हैं।
पत्नी का गला घोंटकर फंदे पर झूला पति
विज्ञापन
विस्तार
जिले के पूगल थाना क्षेत्र में पति ने पहले पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद खुद को फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Trending Videos
मृतकों की पहचान 41 वर्षीय मालाराम मेघवाल और उसकी 28 वर्षीय पत्नी दरिया के रूप में हुई है। दोनों के बीच लंबे समय से आपसी मनमुटाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि अलसुबह किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मालाराम मेघवाल ने यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Balotra News: विवाहिता ने तीन मासूमों के साथ टांके में कूदकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। वहीं खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बीकानेर से बुलाया है।
प्रथम दृष्टया मामला आपसी झगड़े के बाद हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
मालाराम, दरिया के दो छोटे बच्चे जिनकी उम्र आठ और दस वर्ष है, घटना के समय घर पर ही मौजूद थे और संभवतः सो रहे थे। एक ही पल में बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।