सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Dead Leopard Found in Pit Suspected to Have Been Beaten to Death Following Attack on Villagers Bikaner

Bikaner: खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों के पलटवार में हुई उसकी मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Bikaner: बीकानेर में पिता-पुत्र पर हमले के बाद घायल तेंदुए का कुछ ही देर में खाले में शव मिलना पूरे मामले को रहस्यमय बना रहा है। ग्रामीणों द्वारा पीट-पीटकर मारने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
 

Dead Leopard Found in Pit Suspected to Have Been Beaten to Death Following Attack on Villagers Bikaner
मृत तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र के 6 BDY इलाके से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक खाले में तेंदुए का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राववाला निवासी सदाम खान और आदिल खान ने मृत तेंदुए की सूचना प्रशासन को दी। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पिता-पुत्र ने दरांती से किया तेंदुए का मुकाबला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेंदुए ने खेत में फसल काट रहे पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। इस हमले में ओम प्रकाश और कमल मेघवाल ने बिना डरे तेंदुए का सामना किया और फसल काटने के औजार दरांती से मुकाबला किया। आपसी संघर्ष में घायल तेंदुआ वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहर के खाले में मिला तेंदुए का शव
हालांकि, कुछ देर बाद नहर के खाले में तेंदुए का शव मिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिता-पुत्र पर हमले के बाद ग्रामीणों द्वारा उसे पीट-पीटकर मार देने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


ये भी पढ़ें: Udaipur News: फर्जी बिलों से लाखों का गबन, विद्यापीठ के सस्पेंड प्रोफेसर गिरफ्तार

पुलिस ने क्या बताया?
मृत तेंदुए को बज्जू अस्पताल ले जाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। रणजीतपुरा थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed